Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की अपराध शाखाओं की टीम द्वारा 5 मई को कार्रवाई करते हुए गांजा बेचने के अलग-अलग मामलों में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनसे 1.059 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया है।
पुलिस प्रवक्ता अनुसार अपराध शाखा DLF की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों की सूचना पर कार्रवाई करते हुए अमन खान निवासी सेक्टर-58, को 500 ग्राम गांजा सहित नया पुल सेक्टर-37 के पास से गिरफ्तार किया है। इसी प्रकार अपराध शाखा AVTS ने बासू सोमी निवासी हाल हंसा कॉलोनी, कुरेशीपुर फरीदाबाद को 302 ग्राम गांजा सहित गंदा नाला समयपुर, फरीदाबाद के पास से तथा अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने गोविंदा वासी आदर्श कॉलोनी, फरीदाबाद को 257 ग्राम गांजा सहित हुड्डा ग्राउंड सेक्टर-48, फरीदाबाद के पास से गिरफ्तार किया है।
जिनके विरुद्ध संबंधित थानों में एन.डी.पी.एस. एक्ट की धारा के अंतर्गत मामले दर्ज किये गये हैं।

