June 6, 2026

2 वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस की विभिन्न अपराध शाखा टीमों ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि अपराध शाखा AVTS 2 की टीम ने थाना शहर बल्लभगढ़ में दर्ज एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी हाकम निवासी लहरवाडी नुहू को चोरीशुदा मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया है। जिस पर पूर्व में भी फरीदाबाद में वाहन चोरी के दो मामले दर्ज है।

वहीं थाना तिगांव में दर्ज एक अन्य वाहन चोरी के मामले में अपराध शाखा AVTS की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपित अंशु उर्फ अंशुल निवासी शिव कॉलोनी तिगांव फरीदाबाद को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से भी चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है।

दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर नियमानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।