June 6, 2026

300 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, क्राइम ब्रांच DLF की कार्रवाई

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को 300 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच DLF की टीम ने की।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद साहिल (27), निवासी तिरखा कॉलोनी, तिगांव रोड बल्लभगढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर NHPC चौक के पास से साहिल को पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास से 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ।

इस मामले में थाना सेक्टर-31 में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह गांजा दिल्ली के मदनगीर इलाके से 3500 रुपये में खरीदकर लाया था।