June 6, 2026

मंडल रोजगार कार्यालय द्वारा रोजगार मेले का आयोजन 17 अप्रैल को

Faridabad/Alive news: मंडल रोजगार अधिकारी योगेश कुमार ने बताया कि उपायुक्त (डीसी) आयुष सिन्हा के मार्गदर्शन में मंडल रोजगार कार्यालय फरीदाबाद द्वारा दिनांक 17 अप्रैल 2026 को प्रातः 10 बजे से उप-मंडल रोजगार कार्यालय, बड़खल के प्रांगण में एक रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा।

मंडल रोजगार अधिकारी योगेश कुमार ने कहा कि इस रोजगार मेले में 5 से 7 निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित संस्थाएं भाग लेंगी, जो विभिन्न क्षेत्रों में कुशल युवाओं की तलाश में हैं। जिसमें 10वी, 12वी, आईटीआई, डिप्लोमा व स्नातक के बेरोजगार प्रार्थियों को निजी संस्थापनाओं में समायोजन हेतु अवसर उपलब्ध करवाने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा।

उन्होंने सभी नौकरी के इच्छुक युवाओं से आग्रह किया है कि वे अपने बायोडाटा की 4-5 प्रतियों को साथ लेकर उक्त मेले में भाग ले व इस अवसर का लाभ उठाएं।