September 27, 2026

फरीदाबाद में नशा तस्करों पर कार्रवाई: 7.5 ग्राम स्मैक के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से कुल 7.5 ग्राम स्मैक बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 1 अप्रैल को अपराध शाखा NIT की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पवन कुमार को गिरफ्तार किया। वह बिहार के मोतिहारी जिले का रहने वाला है और फिलहाल दिल्ली के जैतपुर इलाके में रह रहा था। उसे रोशन नगर, चुंगी रोड इलाके से 4 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया।

वहीं, अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने मनीष उर्फ चाउ को संजय कॉलोनी, फरीदाबाद से गिरफ्तार किया। उसे सेक्टर-22/23 के पार्क के पास से 3.5 ग्राम स्मैक के साथ पकड़ा गया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पल्ला और मुजेसर में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।