June 6, 2026

मानव संस्कार स्कूल ने धूमधाम से मनाया अपना वार्षिक उत्सव

Faridabad/Alive News: धीरज नगर स्थित मानव संस्कार पब्लिक स्कूल में वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया, केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, विधायक राजेश नागर और पार्षद उमेश शर्मा ने शिरकत की। स्कूल के अध्यक्ष योगेश शर्मा ने आए हुए सभी अतिथियों का बुके और भगवान श्रीराम की तस्वीर देकर स्वागत किया।

वार्षिक उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि रेनू भाटिया और स्कूल के अध्यक्ष योगेश शर्मा, मनीष वाधवा, रामा कौल, उमा शर्मा, मनीष शर्मा, मोनिका शर्मा, प्रीति शर्मा, संतोष शर्मा और स्कूल की प्रिंसिपल सहित सोसाइटी पदाधिकारी व अध्यापक मौजूद रहे।

स्कूल के विद्यार्थियों ने अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत गाया। मुख्य अतिथि रेनू भाटिया ने विद्यार्थियों की हौसला अफजाई करते हुए उनके साथ डांस किया। मुख्य अतिथि रेनू भाटिया का बच्चों प्रति स्नेह देखकर आये हुए अभिभावक, अतिथियों और बच्चों तालियां बजाई।

वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों ने देश भक्ति, संस्कृतिक और सामाजिक बुराईयों के प्रति जागरूक करने वाली प्रस्तुति देकर आए हुए सभी अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

मुख्य अतिथि रेनू भाटिया ने अपने संबोधन में कहा कि आज के दौर में बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार देना सबसे बड़ी चुनौती है, और मानव संस्कार स्कूल इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहा है। बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को देखकर मेरा मन भी बच्चा बन गया।

स्कूल के अध्यक्ष योगेश शर्मा ने सत्र 2025-26 का वार्षिक ब्यूरा देते स्कूल में हुई गतिविधियों के बारे में सभी अभिभावक को अवगत कराया और कहा कि स्कूल में विद्यार्थियों के भविष्य को लेकर स्कूल प्रयासरत है उन्होंने कहा कि हर वर्ष सीबीएसई बोर्ड की परीक्षाओं में स्कूल का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है। उन्होंने कहा कि स्कूल में शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को स्पिरिचुअल ज्ञान और उनके शारीरिक विकास के लिए अनेक खेल कराये जा रहे हैं ताकि उनके विद्यार्थी हर क्षेत्र में अग्रणी रहे।

सभी अतिथियों ने अपने संबोधन में स्कूल के वार्षिक उत्सव में विद्यार्थियों द्वारा दी गई प्रस्तुति और विद्यार्थियों के अनुशासन की जमकर प्रशंसा की तथा मानव संस्कार परिवार को सफल वार्षिक उत्सव के लिए बधाई दी।

इस अवसर पर स्कूल सभी अध्यापकगण और अभिभावकगण मौजूद रहे।