June 6, 2026

केरल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी

Delhi/Alive News: भारतीय जनता पार्टी ने केरल विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया गया है।

बीजेपी ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए भी उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है। वहीं असम विधानसभा चुनाव के लिए भी दो उम्मीदवारों के नाम बताए हैं।

केरल विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की तीसरी लिस्ट

बीजेपी ने आज शनिवार को केरल विधानसभा चुनावों के लिए 11 उम्मीदवारों की अपनी तीसरी लिस्ट जारी की, जिसमें तिरुवनंतपुरम से करमना जयन को टिकट मिला है।

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए BJP उम्मीदवारों की लिस्ट

बीजेपी ने पुडुचेरी में 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए नौ उम्मीदवारों की एक लिस्ट जारी की, जिसमें कलापेट से पी एम एल कल्याणसुंदरम और थिरुनल्लार से जी एन एस राजशेखरन को मैदान में उतारा गया है।

असम विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी के उम्मीदवार

भारतीय जनता पार्टी ने शनिवार को असम में 9 अप्रैल को होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए दो और उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। पार्टी ने डलगांव से कृष्णा साहा और सिसिबोरगांव से जीबन गोगोई को अपना उम्मीदवार बनाया है।