Faridabad/Alive News: डी.ए.वी. शताब्दी महाविद्यालय द्वारा आयोजित आर्य समाज स्थापना सप्ताह के अंतर्गत गुरुवार को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा (विक्रम संवत 2083) के उपलक्ष्य में महाविद्यालय परिसर में प्रभात फेरी का आयोजन किया गया।
यह प्रभात फेरी महाविद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर निकट स्थित हनुमान मंदिर तक निकाली गई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे मार्ग में धार्मिक एवं प्रेरणादायक वातावरण का निर्माण किया।
कार्यक्रम के दौरान महर्षि दयानंद सरस्वती एवं महात्मा खुशहाल चंद के विचारों का स्मरण किया गया। साथ ही डॉ. पूनम सूरी के आदर्शों को ध्यान में रखते हुए आयोजन को संपन्न किया गया।
महाविद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य एवं आर्य समाज इकाई के प्रधान डॉ. नरेंद्र कुमार ने विद्यार्थियों को ऐसे सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया। वहीं आर्य समाज इकाई की मंत्री डॉ. अर्चना सिंघल ने कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के सफल संचालन में संयोजक डॉ. जितेंद्र ढुल एवं डॉ. वलेरिया सेठी का विशेष योगदान रहा। इसके अतिरिक्त आयोजन सचिव तनुजा गर्ग, नीति नगर, डॉ. ममता कुमारी, कविता शर्मा और नीरज मलिक ने भी कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

