Faridabad/Alive News: इंडिया हैबिटेट सेंटर में फरीदाबाद नगर निगम और रूस के तातारस्तान गणराज्य के Buinsky Municipal District के बीच सहयोग बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
इस अवसर पर फरीदाबाद की महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर नगर निगम और हरियाणा सरकार की विकास योजनाओं व नवाचारों को प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि यह एमओयू तीन वर्षों के लिए किया गया है, जो शहर के विकास को नई दिशा देगा।
इस समझौते के तहत शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन, तकनीकी सहयोग, निवेश और शहरी विकास जैसे क्षेत्रों में संयुक्त गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, जिससे दोनों देशों के नागरिकों को लाभ होगा।
रूस के प्रतिनिधियों ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और शहरी स्थानीय निकाय मंत्री विपुल गोयल का आभार जताया।
महापौर प्रवीण बत्रा जोशी ने कहा कि यह समझौता फरीदाबाद को वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने के साथ-साथ शहर के सतत और समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

