Faridabad/Alive News: चावला कॉलोनी क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित पीजी यूनिट्स के खिलाफ नगर निगम द्वारा विशेष सर्वे अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 11 पीजी इकाइयों का निरीक्षण किया गया। यह जानकारी बल्लभगढ़ जॉइंट कमिश्नर ने दी।
अभियान के दौरान संबंधित पीजी संचालकों को मौके पर ही पीआईडी कैटेगरी को सही कराने के लिए नोटिस जारी किए गए। नोटिस में निर्देश दिए गए हैं कि सभी मालिक 7 दिनों के भीतर अपनी संपत्ति की कैटेगरी रिहायशी से कमर्शियल में परिवर्तित कराएं, अन्यथा सख्त कार्रवाई करते हुए यूनिट्स को सील किया जाएगा।
यह कार्रवाई नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा के दिशा-निर्देशों, जॉइंट कमिश्नर करण सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन तथा क्षेत्रीय एवं कर अधिकारी दीपा पब्बी के नेतृत्व में की गई।
नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

