Faridabad/Alive News: उपायुक्त आयुष सिन्हा ने आज बुधवार को लघु सचिवालय में बनाए गए बार काउंसिल चुनाव के मतदान केंद्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ बड़खल एसडीएम एवं चुनाव नोडल अधिकारी त्रिलोक चंद मौजूद रहे।
डीसी ने बूथों पर सुरक्षा, सुविधाओं और मतदान प्रक्रिया का जायजा लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि चुनाव शांतिपूर्ण, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जाए। उन्होंने मतदान करने पहुंचे अधिवक्ताओं से बातचीत कर उनकी प्रतिक्रिया भी ली, जिस पर अधिवक्ताओं ने व्यवस्थाओं पर संतोष जताया।
डीसी ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव कराना प्रशासन की प्राथमिकता है और इसके लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। निरीक्षण के दौरान एसीपी राजीव कुमार सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

