Faridabad/Alive News: नवरात्रि आने में अब कुछ ही दिन शेष है। हर साल की तरह इस साल भी एनआइटी एक नंबर तिकोना पार्क स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में माता के आगमन के लिए तैयारियां जोरों- शोरों से की जा रही है। माता के इन नौ दिन मंदिर में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा।
वैष्णो देवी मंदिर के प्रधान जगदीश भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस मंदिर में हर साल नवरात्रि मनाई जाती है। इस बार चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू है। इस दिन मंदिर में सुबह कलश स्थापना के बाद सात बजे ज्योत प्रचण्ड की जाएगी। नवरात्रि के इन नौ दिनों मंदिर में सुबह नौ बजे से रात ग्यारह बजे तक धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएंगे। शाम सात बजे माता की आरती होगी और प्रतिदिन कंजक पूजन रात नौ बजे किया जाएगा। दस बजे रात्रि परिक्रमा की जाएगी।
उन्होंने कहा कि 26 मार्च को मंदिर में रात दस बजे अष्टमी जागरण किया जाएगा और 27 मार्च को महानवमी के दिन सुबह आठ बजे हवन होगा जिसके बाद ग्यारह बजे 101 कंजक पूजन किया जाएगा साथ ही बारह बजे विशाल भंडारे का आयोजन होगा।

