Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम ने 250 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 14 मार्च को क्राइम ब्रांच बॉर्डर की टीम को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर टीम ने ग्रीन फील्ड कॉलोनी के पास छापेमारी कर नितिन, निवासी मेवला महाराजपुर को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
आरोपी के खिलाफ थाना सूरजकुंड में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह दिल्ली से 500 ग्राम गांजा करीब 2 हजार रुपये में खरीदकर लाया था, जिसमें से 250 ग्राम वह पहले ही बेच चुका था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

