March 14, 2026

देसी कट्टा सहित एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने एक आरोपी को अवैध देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया है।आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार 13 मार्च को अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने अपने गुप्त सूत्रों से प्राप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुएबिलाल निवासी आशियाना फ्लैट, सेक्टर-56 को गुरुग्राम-फरीदाबाद रोड से अवैध देसी कट्टा सहित काबू किया। जिसके विरुद्ध थाना डबुआ में शस्त्र अधिनियम की संबंधित धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

पूछताछ में सामने आया कि उसने 6 हजार रुपये में देसी कट्टा को खरीदा था। आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।