Faridabad/Alive News: डीएवी शताब्दी महाविद्यालय, फरीदाबाद के विद्यार्थियों ने मानव रचना इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ रिसर्च एंड स्टडीज़ में आयोजित राष्ट्रीय जागरूकता दिवस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को वैश्विक मुद्दों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें विभिन्न शैक्षणिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि के प्रतिभागियों के साथ संवाद का अवसर प्रदान करना था।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के लगभग 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह सहभागिता कार्यकारी प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार के सहयोग और प्रोत्साहन से संभव हुई। “”भारत, श्रीलंका, नेपाल में व्यवसाय, नवाचार और उद्यमिता के लिए सूचना, अनुसंधान और डिजिटल कौशल का विकास करना” विषय पर यह कार्यक्रम इरास्मस और प्रोजेक्ट एनएसआईएस के तहत आयोजित किया गया, जिसे यूरोपीय संघ सह-वित्तपोषित किया गया है।
कार्यक्रम में विभिन्न देशों से आए वक्ताओं और शिक्षाविदों ने कृत्रिम बुद्धिमत्ता, मशीन लर्निंग और शोध पद्धतियों जैसे विषयों पर अपने विचार साझा किए। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन कॉमर्स विभागाध्यक्ष डॉ. रेखा शर्मा, डॉ. सोनिया शर्मा और नेत्रपाल सैन ने किया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

