August 12, 2026

डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में कैंपस भर्ती अभियान आयोजित

Faridabad/Alive News: डीएवी शताब्दी महाविद्यालय में बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज़ और इंश्योरेंस क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए कैंपस भर्ती अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें कॉर्पोरेट भर्ती प्रक्रिया से अवगत कराना था।

बिग ट्री, जीनियस एचआर टेक (एसबीआई भर्ती के लिए) और बजाज कैपिटल जैसी कंपनियों ने भाग लिया। लगभग 50 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन पंजीकरण कर भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा लिया और कंपनी प्रतिनिधियों से संवाद कर उद्योग की अपेक्षाओं को समझा।

यह प्लेसमेंट ड्राइव प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार, एटीपीओ ट्विंकल और ओमिता जौहर के मार्गदर्शन में आयोजित हुई। प्लेसमेंट सेल के समन्वयक नीरज मलिक, डॉ. अंजुषा श्रीवास्तव, हार्दिक मल्होत्रा, विवेक सबरवाल और पल्लवी यादव के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।