March 12, 2026

फरीदाबाद में 1.110 किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में AVTS-2 की टीम ने 1.110 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में 10 मार्च को AVTS-2 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। टीम ने सेक्टर-28 इलाके से राजू (48), निवासी सेक्टर-28 फरीदाबाद को काबू किया। उसके पास से 1.110 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया।

इस मामले में सेक्टर-31 थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह गांजा दमोह (मध्य प्रदेश) से 6 हजार रुपये में खरीदकर लाया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है, ताकि मामले में आगे की जांच की जा सके।