Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस की अलग-अलग टीमों ने 3 वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, AVTS-1 टीम ने थाना शहर बल्लभगढ़ में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले में कार्रवाई करते हुए तौफिक (36) और सुनील कुमार (32) निवासी गांव रायपुर, पुन्हाना जिला नूंह को प्रोडक्शन वारंट पर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उनके कब्जे से हथीन इलाके से चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की।
वहीं, अपराध शाखा सेक्टर-85 की टीम ने एक अन्य मामले में आरोपी मनोज (21), निवासी तिरखा कॉलोनी, शहर बल्लभगढ़ को सेक्टर-12 बाईपास रोड क्षेत्र से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से थाना पल्ला में दर्ज चोरी के मामले की एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

