March 11, 2026

ईरान से जंग में 140 अमेरिकी सैनिक घायल, सात की मौत

Delhi/Alive News: अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज बुधवार को 12वां दिन है। जिसमें अब तक 140 अमेरिकी सैनिक घायल हो चुके हैं और सात सैनिकों की मौत की पुष्टि हुई है। जिसके बाद ईरान का कहना है कि उसके देश में हुए हमलों में करीब 8000 घरों को नुकसान पहुंचा है और 1300 से ज्यादा लोगों मारे जा चुके है।

संयुक्त राष्ट्र में ईरान के राजदूत अमीर सईद इरावानी के मुताबिक देश में करीब 9600 सिविलियन इलाकों को निशाना बनाया गया। जिनमें सिर्फ घर नही बल्कि इसके आलावा बाजार, अस्पताल, मेडिसिन सेंटर्स और स्कूल भी शामिल हैं।

इस बीच ईरान ने यह भी दावा किया है कि उसने इजराइल के कई शहरों पर मिसाइल हमले किए हैं। ईरान के मुताबिक हाइफा, यरुशलम और तेल अवीव को निशाना बनाया गया।

क्यों अचानक बढ़ी खार्ग आइलैंज की अहमियत

अमेरिका, इजराइल और ईरान में जारी जंग के बीच होर्मुज स्ट्रेट के पास मौजूद खार्ग आइलैंड की अहमियत अचानक बढ़ गई है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ट्रम्प सरकार इस आइलैंड पर कब्जे को लेकर सैन्य विकल्पों पर विचार कर रही है, क्योंकि यह ईरान की तेल कमाई का सबसे बड़ा सेंटर माना जाता है।

दरअसल ईरान के करीब 80 से 90 प्रतिशत कच्चे तेल का निर्यात इसी आइलैंड से होता है। यहां बड़े तेल टर्मिनल, पाइपलाइन, स्टोरेज टैंक और जहाजों में तेल भरने की फैसिलिटी मौजूद हैं। इसे हर दिन करीब 70 लाख बैरल तक तेल जहाजों में भरा जा सकता है।