Faridabad/Alive News: डायनेस्टी इंटरनेशनल स्कूल की पूर्व छात्रा वान्या बंसल ने चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) इंटरमीडिएट जनवरी 2026 की परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश में तीसरा स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से स्कूल और शहर का नाम रोशन हुआ है।
वान्या ने इस परीक्षा में कुल 600 में से 498 अंक प्राप्त किए हैं। उनकी इस बड़ी सफलता पर स्कूल के प्रिंसिपल नितिन वर्मा और निदेशिका कल्पना वर्मा ने उन्हें और उनके परिवार को बधाई दी है।
निदेशिका कल्पना वर्मा ने कहा कि वान्या की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम है। उन्होंने अपने परिवार, शिक्षकों और पूरे संस्थान का नाम गर्व से ऊंचा किया है।
वहीं प्रिंसिपल नितिन वर्मा ने कहा कि स्कूल को वान्या पर गर्व है। उनकी मेहनत और समर्पण उन्हें इस मुकाम तक लेकर आया है और उम्मीद है कि वह भविष्य में भी इसी तरह सफलता हासिल करेंगी।
वान्या की इस उपलब्धि से स्कूल के छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में खुशी का माहौल है। स्कूल प्रबंधन ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

