Faridabad/Alive News: पर्वतीय कॉलोनी के हिमालय पब्लिक स्कूल में वार्षिक समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ‘विश्व महिला दिवस’ थीम रखी गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वार्ड-6 की पार्षद गायत्री देवी ने दीप प्रज्वलित कर वार्षिक समारोह का शुभारंभ किया। स्कूल के विद्यार्थियों ने अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत गाया। वार्षिक समारोह में पहुंचे अतिथियों में सामाजिक कार्यकर्ता श्रीनिवास, विनोद पंडित, किशोर श्रीवास्तव, मदनलाल, समाजसेवी एवं कांग्रेस नेता रतनपाल चौहान, आनंद रावत, विनोद जादौन, जितेंद्र और गुलाटी को स्कूल के चेयरमैन सुनील ढींगरा और डायरेक्टर रितु ढींगरा ने श्रीकृष्ण भगवान की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया।

इस अवसर पर स्कूल के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। दर्शक दरगाह में बैठे अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुति को खुब सराहा। इस अवसर पर बच्चों ने कक्षा सातवीं की छात्राओं ने गणेश वंदना और स्वागत गीत पर डांस किया, नर्सरी के बच्चों ने ‘हम वक्त बदल देंगें’ व ‘एबीसीडी’ सांग पर डांस की प्रस्तुति दी, एलकेजी के बच्चों ने ‘आहा टमाटर बड़े मजेदार’ पर डांस, यूकेजी के बच्चों ने ‘मुन्ना भाई मोटर चले’ सांग पर डांस और यूकेजी के ही बच्चों ने पिता का धन्यवाद डांस के माध्यम से किया, पहली कक्षा के बच्चों ने ‘सारी दुनिया पर मैं चाहूं’ सांग पर डांस, दूसरी कक्षा के छात्र-छात्राओं ने अलग-अलग गीत ‘गलती से मिस्टेक’ और ‘हरियाणवी गीत पर डांस किया और छठी कक्षा के बच्चों ने अभिनेता धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि दी, सेव ट्री और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए नाटक के माध्यम से जागरूक किया, आठवीं कक्षा के बच्चों ने महाभारत के रूपांतरण ‘द्रोपती चीर हरण’ पर नाटक की प्रस्तुति दी और नरसिम्हा अवतार की प्रस्तुति देकर सभी अभिभावक और अतिथियों को मंत्र मुग्ध कर दिया।
अंत में स्कूल की प्रिंसिपल आशा रानी व कान्वेंट ब्रांच की प्रिंसिपल हंसी रावत ने समारोह के समापन पर सभी अभिभावकों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

