Faridabad/Alive News: इंडिपेंडेंट रिक्रूटिंग ऑफिस (आईआरओ), दिल्ली भारतीय सेना में भर्ती के लिए दिल्ली के 11 जिलों तथा हरियाणा राज्य के चार जिलों पलवल, गुरुग्राम, फरीदाबाद और मेवात के युवाओं के चयन एवं मार्गदर्शन के लिए आउटरीच कार्यक्रम आयोजित करेगा। यह जानकारी जिला सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण अधिकारी ने कैप्टन रजनीश सिंह छाबड़ी ने दी।
उन्होंने बताया कि युवाओं को भारतीय सेना में उपलब्ध करियर अवसरों के बारे में जानकारी देने और उन्हें सेना में भर्ती होने के लिए प्रेरित करने के उद्देश्य से आईआरओ दिल्ली द्वारा जिला फरीदाबाद की तहसील बल्लभगढ़ के अंतर्गत आने वाले गांव बल्लभगढ़ एवं तिगांव में एक आउटरीच कार्यक्रम आयोजित करने की योजना बनाई गई है। यह कार्यक्रम संभावित रूप से 9 से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित किया जाएगा।

