March 7, 2026

नगर निगम आयुक्त ने वार्ड-3 का किया निरीक्षण

Faridabad/Alive News: नगर निगम फरीदाबाद के आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र के वार्ड-3 का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ पार्षद रवि भगत, जॉइंट कमिश्नर करण सिंह भदौरिया व संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

आयुक्त ने सेक्टर-22, 23, ऑटो पिन, आजाद नगर सहित विभिन्न कॉलोनियों में सफाई व्यवस्था, सड़कों, नालियों, पार्कों, डिस्पोजल और पानी के बूस्टर का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को अवैध कब्जों पर सख्त कार्रवाई करने, निगम की खाली जमीन की निशानदेही सुनिश्चित करने और गंदगी फैलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि “जब शहर रहेगा स्वच्छ, तो नागरिक रहेंगे स्वस्थ।” उन्होंने स्पष्ट किया कि शहर को स्वच्छ, सुंदर और अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए निरीक्षण और अभियान लगातार जारी रहेंगे।

इस मौके पर स्थानीय निवासी और निगम अधिकारी उपस्थित रहे।