Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस के चार पुलिसकर्मियों के सेवानिवृत्त होने पर पुलिस आयुक्त कार्यालय, सेक्टर-21सी में सम्मानपूर्वक विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सहायक पुलिस आयुक्त नरेन्द्र कुमार सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार में लंबे समय तक सेवाएं देने वाले ईएएसआई विजय पाल, ईएचसी ओम कुमार, ईएचसी राम दत्त और ईएचसी मोहम्मद हनीफ के सम्मान में यह समारोह रखा गया।
इस अवसर पर सहायक पुलिस आयुक्त ने कहा कि पुलिसकर्मी अपना पूरा सेवाकाल आमजन की सुरक्षा और सेवा में समर्पित करते हैं। उन्होंने बताया कि इन सेवानिवृत्त कर्मचारियों का विभाग और समाज के प्रति योगदान हमेशा याद रखा जाएगा।
उन्होंने यह भी कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी ये सभी पुलिस परिवार का हिस्सा बने रहेंगे और किसी भी जरूरत पर विभाग उनसे सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति-चिह्न भेंट किए गए और उनके अच्छे स्वास्थ्य व सुखद भविष्य की कामना करते हुए सम्मानपूर्वक विदाई दी गई।

