Faridabad/Alive News : बालाजी कॉलेज ऑफ फार्मेसी में 18 फरवरी 2026 को पारंपरिक चिकित्सा विषय पर एक अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञ व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कैमरून से पधारे अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त शिक्षाविद डाॅ. आचा विन्सेंट ने छात्र-छात्राओं एवं संकाय सदस्यों को संबोधित किया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के चेयरमैन डॉ जगदीश चौधरी के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।
अपने व्याख्यान में डॉ. विन्सें ने पारंपरिक चिकित्सा प्रणालियों के वैशिवक महत्व, औषधीय पौधों के उपयोग तथा आधुनिक औषधि विज्ञान में उनकी प्रासंगिकता पर विस्तत प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पारंपरिक चिकित्सा प्राकृतिक एवं स्थानीय संसाधनों पर आधारित किफायती, सुलभ तथा समग्र स्वास्थ्य दृष्टिकोण प्रदान करने वाली प्रणाली है। यह न केवल रोगों की रोकथाम और उपचार में सहायक है। बल्कि नर्ड औषधियों के विकास और हर्बल अनुसंधान के लिए भी महत्वपर्ण आधार प्रदान करती है।
कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों एवं प्राध्यापकों ने पारंपरिक औषधियों के वैज्ञानिक प्रमाणीकरण मानकीकरण तथा वैश्वीकरण स्वीकार्यता जैसे विषयों पर चर्चा की।
संस्थान प्रशासन एवं संकाय सदस्यों ने डाॅ. आचा विन्सेंट के प्रति आभार व्यक्त करते हुए व्याख्यान को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया।
कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक सपना ने किया। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ. लीना धीर, प्राध्यापक ज्योति, रूपा भास्कर, चेतन प्रकाश, ममता एवं अनुराधा सहित अनेक छात्र-छात्राएं उपरिथत रहे।

