March 7, 2026

नशा तस्करी के मामलों में 4 आरोपी गिरफ्तार, 936 ग्राम गांजा बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध नशे के कारोबार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए अलग-अलग मामलों में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से कुल 936 ग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के निर्देशन में 19 फरवरी को विभिन्न अपराध शाखाओं की टीमों ने यह कार्रवाई की। अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने राजीव कॉलोनी निवासी समीर को 200 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने सीही, बल्लभगढ़ निवासी अखिलेश (हाल निवासी गांव करनेरा, फरीदाबाद) को 300 ग्राम गांजा के साथ पकड़ा। वहीं अपराध शाखा सेक्टर-48 की टीम ने नियर गुरुग्राम टोल निवासी विनोद कुमार को 436 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान सामने आया कि इन आरोपियों को गांजा उपलब्ध कराने वाला अमित कुमार, निवासी जवाहर कॉलोनी, भी इस मामले में शामिल है। पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।