March 7, 2026

वाहन चोरी के मामले में 4 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद की

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल और दो स्कूटी बरामद की हैं।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, अपराध शाखा AVTS की टीम ने थाना कोतवाली में दर्ज स्कूटी चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए भारत कॉलोनी निवासी आकाश को सिकरोना चौकी नाका से चोरी की स्कूटी सहित गिरफ्तार किया।

एक अन्य मामले में अपराध शाखा AVTS ने गांव कलसाडा, पलवल निवासी प्रवीन और साद को पुलिस प्रोडक्शन पर लेकर उनसे चोरी की एक मोटरसाइकिल बरामद की।

इसी तरह अपराध शाखा सेक्टर-30 की टीम ने औरंगाबाद निवासी आसिफ (हाल निवासी संत नगर, फरीदाबाद) को पुलिस प्रोडक्शन पर लेकर एक मोटरसाइकिल बरामद की।

पुलिस ने चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।