Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो देसी कट्टे बरामद किए हैं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, शहर में अवैध हथियार रखने वालों पर लगातार सख्ती की जा रही है। इसी अभियान के तहत 17 फरवरी को क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमों ने कार्रवाई की।
क्राइम ब्रांच ऊंचा गांव की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सुभाष कॉलोनी निवासी हरिश (32) को सौतई पुल के पास से एक देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया।
वहीं, क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने कजरोट, अलीगढ़ निवासी रोहित (21), जो फिलहाल डबुआ कॉलोनी में रह रहा था, को सैनिक कॉलोनी मोड़ से एक देसी कट्टे सहित गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।

