Faridabad/Alive News: डीएवी शताब्दी महाविद्यालय के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग द्वारा “गुफ़्तगू विद एलुमनाई” नामक एलुमनाई मीट एवं करियर काउंसलिंग सत्र का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न मीडिया संस्थानों में कार्यरत पूर्व छात्रों ने भाग लेकर वर्तमान विद्यार्थियों को करियर संबंधी महत्वपूर्ण मार्गदर्शन दिया।
एलुमनाई ने मीडिया क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों, चुनौतियों, नई तकनीकों और एआई के बढ़ते प्रभाव, नैतिक मूल्यों तथा सामाजिक जिम्मेदारियों पर अपने अनुभव साझा किए। यूके से सागर पांचाल ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। सत्र के दौरान छात्रों ने इंटरैक्टिव तरीके से प्रश्न पूछे, जिनका पूर्व छात्रों ने विस्तार से उत्तर दिया तथा भविष्य में सहयोग का आश्वासन भी दिया।
कार्यक्रम का आयोजन कार्यवाहक प्रधानाचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। विभागाध्यक्ष रचना कसाना के संयोजन में आयोजित इस सत्र में पीआरओ वीरेंद्र सिंह, सहायक प्राध्यापिकाएं कृतिका एवं हिमानी जांगड़ा तथा सहायक प्राध्यापक प्रमोद कुमार की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम में विभाग के लगभग 50 छात्रों ने सहभागिता की।

