Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 448 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त (अपराध) मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच DLF की टीम द्वारा की गई।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 14 फरवरी को टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि एक युवक नशीला पदार्थ लेकर आ रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने सराय बाईपास के पास छापेमारी कर राहुल (27) निवासी आगरा, हाल निवासी शिव कॉलोनी, बल्लभगढ़ को काबू किया। तलाशी लेने पर उसके पास से 448 ग्राम गांजा बरामद हुआ।इस मामले में थाना सराय ख्वाजा में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह यह गांजा मदनगीर से किसी व्यक्ति से 4 हजार रुपये में खरीदकर लाया था। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर नियमानुसार आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

