March 7, 2026

अंतिम दिन भी मुख्य चौपाल पर देश-विदेश के कलाकारों ने बांधा समां

Faridabad/Alive News: 39वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय आत्मनिर्भर शिल्प मेले की मुख्य चौपाल पर देश-विदेश के कलाकारों ने रंगारंग प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रविवार को विदेशी कलाकारों ने शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मेले के माहौल को जीवंत बना दिया।

नायब सिंह सैनी और अरविंद कुमार शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित मेले में मिस्र, इराक, नाइजर, इथियोपिया, रूस और साउथ सूडान से आए कलाकारों ने पारंपरिक नृत्य व संगीत की प्रस्तुतियों से पर्यटकों का दिल जीत लिया।

मुख्य चौपाल पर उमड़ी दर्शकों की भीड़ और गूंजती तालियों ने यह साबित कर दिया कि सूरजकुंड मेला सांस्कृतिक विविधता और वैश्विक एकता का अनूठा संगम है।