March 7, 2026

सर्व समाज के हिंदू सम्मेलन में संस्कृति व सामाजिक एकता पर मंथन

Faridabad/Alive News: सेक्टर-48 में सर्व समाज द्वारा आयोजित हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक एकता, सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई। स्थानीय विद्यालयों के बच्चों ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं पर आधारित झांकियां प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। महंत मुनिराज महाराज, कथा वाचक रसिक विहारी एवं केशवानंद महाराज ने सनातन धर्म और पर्यावरण संरक्षण पर विचार रखे, वहीं अशोक सह संघचालक ने “पंच परिवर्तन” विषय पर स्व, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, पर्यावरण और नागरिक कर्तव्य अपनाने का आह्वान किया।

बल्लभगढ़ में आयोजित सत्र में मुख्य वक्ता संजय ने कहा कि संघ पिछले 100 वर्षों से शाखा के माध्यम से व्यक्ति निर्माण का कार्य कर रहा है और स्वयंसेवक समाज परिवर्तन में सहयोग करते हैं।

कार्यक्रम में डॉ. जी.के. शर्मा, कविता शर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने सामाजिक समरसता व पारिवारिक संस्कारों पर विचार रखे। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।