June 13, 2026

अवैध हथियार रखने पर पुलिस की कार्रवाई, युवक गिरफ्तार, देसी कट्टा बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार, क्राइम ब्रांच एनआईटी की टीम ने 13 फरवरी को नगला पार्ट-2, पर्वतीय कॉलोनी निवासी रोहित (25) को सेक्टर-46 के पास से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से अवैध देसी कट्टा मिला।इस मामले में थाना सूरजकुंड में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह कट्टा 5 हजार रुपये में आगरा से किसी व्यक्ति से खरीदा था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।