Faridabad/Alive News: फरीदाबाद में नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच AVTS-2 की टीम ने 2.015 किलोग्राम गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में की गई।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 13 फरवरी को गुप्त सूचना के आधार पर टीम ने बॉटा पुल के पास से अभीराम (20) को काबू किया।
आरोपी मूल रूप से बिहार के नवादा जिले के दौलतपुर गांव का रहने वाला है और वर्तमान में नाथूपुर में रह रहा था। उसके कब्जे से 2.015 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पूछताछ में सामने आया कि वह करीब तीन महीने पहले बिहार से किसी व्यक्ति से 15 हजार रुपये में गांजा खरीदकर लाया था।
पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है और मामले की आगे जांच जारी है।

