March 7, 2026

खुद को पुलिसकर्मी बताने वाला नकली ASI गिरफ्तार, ट्रैफिक चेकिंग में खुली पोल

Faridabad/Alive News: खुद को पुलिसकर्मी बताकर घूम रहे एक युवक को ट्रैफिक पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस की वर्दी और पहचान का गलत इस्तेमाल कर लोगों को गुमराह कर रहा था।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 12 फरवरी को पर ट्रैफिक पुलिस की टीम वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ALTO कार (HR87J3175) को रुकवाया गया। गाड़ी चला रहे युवक ने खुद को हरियाणा पुलिस में तैनात ASI बताया और कहा कि वह सूरजकुंड थाने में कार्यरत है।

जब उससे पहचान पत्र मांगा गया तो उसने एक सिपाही का आई-कार्ड दिखाया। पुलिस को शक होने पर जांच की गई, जिसमें पता चला कि वह पुलिस विभाग में कार्यरत ही नहीं है। कार के आगे-पीछे पुलिस के स्टिकर भी लगे हुए थे।

इस मामले में ट्रैफिक स्टाफ के होमगार्ड नसीब की शिकायत पर थाना ओल्ड में केस दर्ज किया गया। आरोपी की पहचान दीपक, निवासी , के रूप में हुई है।

पुलिस चौकी सेक्टर-19 की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।