March 7, 2026

अवैध हथियार रखने वाले पर फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ फरीदाबाद पुलिस लगातार सख्त कदम उठा रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देसी कट्टा बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार, 3 फरवरी को क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने सेक्टर-48 हुड्डा ग्राउंड के पास से साकिर, निवासी बडखल को देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ थाना सूरजकुंड में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने यह देसी कट्टा मथुरा से 7 हजार रुपये में खरीदा था। पुलिस के अनुसार आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।