March 7, 2026

डीएवी सेंटेनरी कॉलेज में वित्तीय सशक्तिकरण पर कार्यशाला का किया आयोजन

Faridabad/Alive News: डीएवी सेंटेनरी कॉलेज, फरीदाबाद के वाणिज्य विभाग (एसएफएस)ने कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग (बीसीए) के सहयोग से “वित्तीय सशक्तिकरण: बीमित, सुनिश्चित एवं स्मार्ट विकल्प” विषय पर एक कार्यशाला का सफल आयोजन किया। कार्यशाला में महाविद्यालय के विभिन्न विभागों के शिक्षण एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय प्राचार्य महोदय, रेखा शर्मा एवं डॉ. मीनाक्षी हुड्डा ने विशिष्ट अतिथियों को पौधा भेंट कर किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडलवाइस इंश्योरेंस से श्रेयांश जैन, ब्रजेश तिवारी एवं सुनीता उपस्थित रहे।

कार्यशाला का सत्र संसाधन व्यक्ति श्रेयांश जैन द्वारा संचालित किया गया। उन्होंने वित्तीय सशक्तिकरण के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए बीमा के महत्व, वित्तीय सुरक्षा, प्रभावी जोखिम प्रबंधन तथा सुनिश्चित वित्तीय योजना के विषय में सरल एवं प्रभावशाली जानकारी दी। व्याख्यान सत्र संवादात्मक रहा, जिसमें प्रतिभागियों ने अपने प्रश्न पूछे, जिनका संतोषजनक समाधान किया गया।

यह कार्यशाला महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. नरेंद्र कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। कार्यक्रम का समन्वय वाणिज्य विभाग (एसएफएस) की विभागाध्यक्ष रेखा शर्मा एवं कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग (बीसीए) की विभागाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी हुड्डा द्वारा किया गया। आयोजन में प्रिया यादव, पिंकी गैदर एवं शिल्पी गोयल का विशेष सहयोग रहा।

इस कार्यशाला में लगभग सौ प्रतिभागियों ने सहभागिता की और इसे ज्ञानवर्धक एवं उपयोगी बताया।