Faridabad/Alive News: चावला कॉलोनी क्षेत्र में एक छात्र के साथ मारपीट कर सुआ व डंडों से हमला करने के मामले में चावला कॉलोनी की पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिसन आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि चावला कॉलोनी निवासी एक युवक ने पुलिस चौकी चावला कॉलोनी में शिकायत दी थी कि 25 जनवरी को वह अपने घर पर मौजूद था, तभी एक गाड़ी में सवार 5 से 6 युवक उसके घर पहुंचे। आरोपियों ने उसे जबरन घर से बाहर निकालकर सड़क पर पटक दिया और सुआ व डंडों से हमला कर मौके से फरार हो गए।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डीग निवासी विनय (उम्र 21) को गिरफ्तार किया है।
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि पीड़ित की फोन पर डीग निवासी टींकू उर्फ लाला के साथ कहासुनी हुई थी। इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने पीड़ित को सबक सिखाने की योजना बनाई। 25 जनवरी को आरोपी गाड़ी व मोटरसाइकिल लेकर पीड़ित के घर पहुंचे और उसे जबरदस्ती गाड़ी में बैठाने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपी विनय ने पीड़ित पर सुआ से वार किया। वारदात में प्रयुक्त गाड़ी को पुलिस ने बरामद कर लिया है। मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

