March 7, 2026

अवैध हथियार रखने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस द्वारा अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच की विभिन्न पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो देसी कट्टे बरामद किए। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 1 फरवरी 2026 को क्राइम ब्रांच सेक्टर-30 की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एस.जी.एम नगर निवासी मोहमद सौरभ (उम्र 21) को देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया।

पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी ने खुलासा किया कि उसने यह देसी कट्टा अपने दोस्त एस जी एम नगर निवासी परमजीत (उम्र 31) से लिया था। इसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए परमजीत को भी गिरफ्तार कर लिया।

इसी प्रकार, क्राइम ब्रांच डीएलएफ की पुलिस ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए खेड़ीपुल निवासी वासु (उम्र 29), को काला रोड, दीर्ज नगर क्षेत्र से एक देसी कट्टा सहित गिरफ्तार किया।