March 7, 2026

निगम आयुक्त का कड़ा संदेश: टैक्स नहीं तो सीलिंग तय

Faridabad/Alive News: नगर निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने बकाया प्रॉपर्टी टैक्स की वसूली को लेकर सख्त रुख अपनाया है। टैक्स विभाग एवं इंजीनियर विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने निर्देश दिए कि कमर्शियल व सरकारी भवनों द्वारा टैक्स जमा न करने की स्थिति में सीलिंग की कार्रवाई तेज की जाए।

निगम आयुक्त ने स्पष्ट कहा कि यदि सरकारी भवनों का बकाया प्रॉपर्टी टैक्स समय पर जमा नहीं किया गया, तो संबंधित बकायाधारक सरकारी कार्यालयों के प्रशासनिक अधिकारियों के दफ्तरों को निगम के नियमों के तहत सील किया जाएगा। उन्होंने दो टूक कहा कि टैक्स वसूली में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में प्रॉपर्टी टैक्स वसूली की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके अलावा निगम आयुक्त ने इंजीनियर विभाग के अधिकारियों के साथ भी समीक्षा बैठक कर नगर निगम के इंफोर्समेंट नियमों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर एडिशनल कमिश्नर सलोनी शर्मा, एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल, जॉइंट कमिश्नर जितेंद्र जोशी सहित सभी क्षेत्रीय कर अधिकारी, टैक्स विभाग के चेकर, मेकर एवं निरीक्षक उपस्थित रहे।

निगम आयुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने लाल डोरा सर्टिफिकेट और सेल्फ सर्टिफिकेशन की प्रक्रिया में तेजी लाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पात्र नागरिकों को शीघ्र उनका मालिकाना हक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाए। यह हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसका लाभ आम नागरिकों तक समयबद्ध रूप से पहुंचना चाहिए।

अंत में उन्होंने अधिकारियों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए राजस्व बढ़ाने और नागरिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में पूरी तत्परता दिखाने के निर्देश