March 7, 2026

सर्दी की पहली बारिश से लगा भीषण जाम, सड़कों पर हर जगह बस पानी ही पानी

Delhi/Alive News: दिल्ली-एनसीआर के शहरों में आज शुक्रवार सुबह से ही तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है। बारिश के साथ ठंडी हवाओं ने एक बार फिर से दिल्ली और एनसीआर के जिलों में ठिठुरन बढ़ा दी है।

राजधानी दिल्ली में आज सुबह-सुबह बारिश होने से ऑफिस जाने वाले लोगों को काफी दिक्कतों को सामना करना पड़ा। क्योंकि बारिश होने से जहां सड़कों पर जगह-जगह पानी भर गया है, जिस वजह से कई मार्गों पर जाम लगा हुआ है।

दिल्ली में बारिश के बीच लक्ष्मी नगर विकास मार्ग पर जाम लग गया है, जिस वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।