Faridabad/Alive News: अपराध शाखा सेक्टर-65 और अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने अलग-अलग मामलों में दो वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, थाना सेक्टर-8 में 12 नवंबर 2019 को मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर-65 की टीम ने आरोपी जतिन, निवासी एसजीएम नगर को तिगांव पुल के पास से चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया।
वहीं दूसरी कार्रवाई में अपराध शाखा ऊंचा गांव की टीम ने थाना शहर बल्लभगढ़ में अगस्त 2025 में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी आशिक, निवासी जरहैरा, जिला भरतपुर को पुलिस प्रोडक्शन पर लेकर पूछताछ की, जिसके बाद चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई।
पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

