March 7, 2026

फरीदाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 5 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान सोयब निवासी गांव करमचंदपुर, जिला नूंह के रूप में हुई है। आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ ट्रक के जरिए गो-तस्करी करने और पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास करने का मामला 12 फरवरी 2024 को थाना कोतवाली में दर्ज किया गया था। घटना के समय आरोपी उसी ट्रक में मौजूद था, जिसका इस्तेमाल तस्करी में किया गया था। इसके बाद से वह लगातार फरार था।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने उस पर 5 हजार का इनाम घोषित किया हुआ था। काफी समय से तलाश के बाद अपराध शाखा सेक्टर-56 की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।