March 7, 2026

चोरी का सामान व आभूषण खरीदने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News : फरीदाबाद पुलिस द्वारा लगातार चोरी व चोरी के मामलों में संलिप्त आरोपियों पर कार्रवाई की जा रही है, इसी क्रम में चोरी का सामान खरीदन के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर 10 हजार रूपये व एक एलईडी टीवी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि शिव कॉलोनी निवासी नवीन कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया कि वह किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था, 28 अक्टूबर को उसके पड़ोसी का कॉल जिसने उसे बताया कि उसके घर का ताला खुला है। जब उसके पड़ोसी ने घर ने जा कर देखा तो पाया की कोई नामालूम घर से आभूषण व सामान चोरी के ले गया था।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी तिरंगा चौक निवासी इकरार को गिरफ्तार किया है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी इकरार ने मलखान व जिशान से चोरी के आभूषण व एलईडी टीवी को 30 हजार रूपये में खरीदा था, जिनको पहले गिरफ्तार करके जेल भेजा जा चुका है।