June 13, 2026

फरीदाबाद पुलिस की कार्रवाई, 2 वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की स्कूटी और मोटरसाइकिल बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई करते हुए दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में चोरी की एक स्कूटी और एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 3 अगस्त 2025 को थाना कोतवाली में स्कूटी चोरी का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा AVTS सिकरोना की टीम ने आरोपी बिकेश (19), निवासी गांव फतेहपुर चंदेला, को चोरी की स्कूटी सहित सिकरोना नाके से गिरफ्तार किया।

इसी तरह, थाना कोतवाली में 11 नवंबर 2025 को दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले में अपराध शाखा NIT की टीम ने आरोपी अरुण (28), निवासी सेक्टर-8 फरीदाबाद, को लेजर वैली पार्क से चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।