March 7, 2026

फरीदाबाद में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, पति-पत्नी और 5 साल का बेटा मृत मिले

Faridabad/Alive News: हरियाणा के फरीदाबाद में दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में पति, पत्नी और उनका 5 साल का मासूम बेटा शामिल है। यह घटना सरूरपुर इलाके की है।

जानकारी के अनुसार, परिवार के चार लोग एक ही कमरे में सोए हुए थे। इनमें पति-पत्नी, उनका बेटा और युवक का भाई शामिल था। सुबह जब वे नहीं उठे तो मामले का पता चला। इस दौरान पति-पत्नी और बच्चे की मौत हो चुकी थी, जबकि युवक का भाई सुरक्षित पाया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस को घर के अंदर एक अंगीठी भी मिली है, लेकिन मौत की असली वजह अभी साफ नहीं हो पाई है।

पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि तीनों की मौत किन कारणों से हुई। मामले की जांच की जा रही है।