March 7, 2026

नशा बेचने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, स्मैक व गांजा बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो अलग-अलग मामलों में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 4.09 ग्राम स्मैक और 410 ग्राम गांजा बरामद किया है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, पुलिस उपायुक्त अपराध मुकेश कुमार के मार्गदर्शन में अपराध शाखाओं की टीमें लगातार नशा बेचने वालों पर नजर बनाए हुए हैं। इसी क्रम में 13 जनवरी को अपराध शाखा बदरपुर बॉर्डर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सुमित कुमार (21), निवासी सेक्टर-3 फरीदाबाद को लक्कड़पुर रोड, सराय के पास से 4.09 ग्राम स्मैक सहित गिरफ्तार किया।

वहीं, अपराध शाखा AVTS-2 की टीम ने आकाश (22), निवासी गांव मुजेसर, फरीदाबाद को ओल्ड प्रेस कॉलोनी के पास से 410 ग्राम गांजा के साथ काबू किया।

दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।