June 13, 2026

2 वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की 2 मोटरसाइकिल बरामद

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए कार्रवाई करते हुए दो वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस की अलग-अलग अपराध शाखा टीमों ने दोनों आरोपियों से चोरी की एक-एक मोटरसाइकिल बरामद की है।

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, 3 मार्च 2025 को थाना सूरजकुंड में मोटरसाइकिल चोरी का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में अपराध शाखा NIT की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अमित (24), निवासी कृष्णा कॉलोनी, सेक्टर फरीदाबाद को सेक्टर-46 से चोरी की मोटरसाइकिल सहित गिरफ्तार किया।

वहीं, अपराध शाखा AVTS-1 की टीम ने थाना पल्ला में 14 जनवरी 2025 को दर्ज मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी जलालुद्दीन (26), निवासी पुन्हाना, नूंह को सेक्टर-12 फरीदाबाद से गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई।

पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है।