June 13, 2026

अवैध हथियार रखने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार

Faridabad/Alive News: फरीदाबाद पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो देसी कट्टे बरामद किए हैं। यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच की अलग-अलग टीमों द्वारा की गई। पुलिस ने दोनों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि 13 जनवरी को क्राइम ब्रांच AVTS-1 की टीम ने सुंदर (30), निवासी बल्लभगढ़ को धौज इलाके से एक देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया। वहीं, क्राइम ब्रांच AVTS-2 की टीम ने मनोज (27), निवासी भूड़ कॉलोनी फरीदाबाद को खेड़ी पुल इलाके के पास से एक देसी कट्टे के साथ पकड़ा।

दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित थानों में शस्त्र अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।