March 7, 2026

नितिन नबीन के स्वागत में उमड़ी भाजपा की युवा शक्ति

Delhi/Alive News : भाजपा के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के पहली बार हरियाणा आगमन पर सोमवार को भाजपा युवा मोर्चा ने भव्य स्वागत किया। गुरुग्राम में एम्बियंस मॉल के पास खुले वाहन में नितिन नबीन के साथ मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली और युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या सवार रहे। इस दौरान जेसीबी और ड्रोन से फूल बरसाए गए।

सैकड़ों मोटरसाइकिलों ने काफिले की अगुवाई की, जबकि एनएच-48 पर जय-जयकार के नारों से माहौल गूंज उठा। दिल्ली बॉर्डर से सिग्नेचर टावर स्थित भाजपा कार्यालय तक मार्ग को पार्टी झंडों से सजाया गया था। नितिन नबीन ने युवाओं के स्वागत पर आभार जताया।

स्वागत के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए इसे यादगार आयोजन बताया।